Bihar Board 9th Exam 2023 का टाइम टेबल जारी, यहां देखें शेड्यूल

हर साल की भांति इस साल भी बिहार बोर्ड द्वारा नौंवी वार्षिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए Bihar Board ने नौवीं वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आपको बता दें की, BSEB 9th Exam 24 फरवरी 2023 से शुरू होगी। साथ ही बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा तिथि के अनुसार परीक्षा की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2023 तक निर्धारित की गयी हैं। एवं 1 मार्च 2023 को प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

बिहार बोर्ड की मानें तो परीक्षा 24 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक दो पालियों में ये परीक्षा चलेगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षा 1 मार्च 2023 को करायी जायेगी। परीक्षा में वहीं छात्र शामिल होंगे, जिनका वर्ष 2022 में पंजीयन कराया गया है। ये परीक्षार्थी 2024 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे। नौवीं वार्षिक परीक्षा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा की सेंटअप परीक्षा की तरह कराई जाएगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र के साथ ओएमआर उत्तर पत्रक दिया जाएगा।

Bihar Board Class 9th Exam Routine 2023 Pdf Download Link

बिहार बोर्ड 9वीं परीक्षा 2023 की तिथि घोषित

वो सभी छात्र जो इस वर्ष 10वीं परीक्षा के लिए पंजीयन कराएं हैं। उन सभी छात्र एवं छात्राओं के लिए बिहार बोर्ड के मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2023 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। bihar school examination board मैट्रिक के सेंटअप परीक्षा की तरह नौंवी वार्षिक परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। दोनों पालियों में 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने को दिया जायेगा।

ज्ञात हो कि मैट्रिक की परीक्षा 22 फरवरी 2022 को समाप्त होगी। इसके बाद सभी शिक्षकों को निरीक्षण कार्य से मुक्त कर दिया जाएगा। 23 तारीख को सभी शिक्षक अपने स्कूल में योगदान देंगे। इसके दूसरे दिन से नौवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा वाले दिन सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8.45 बजे एंट्री मिलेगी। 9.20 मिनट के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।

बिहार बोर्ड 9वीं कक्षा परीक्षा 2023 टाइम टेबल

परीक्षा तिथिप्रथम पाली (9:30 पूर्वाह्न — 12:45 अपराह्न)द्वितीय पाली (1:45 अपराह्न — 5:00 अपराह्न)
24 फरवरी  2023112 — विज्ञान
125 — संगीत (केवल दृष्टिबाधित विद्यार्थियो हेतु)
110 — गणित
126 — गृह विज्ञान (केवल दृष्टिबाधित विद्यार्थियो हेतु)
25 फरवरी  2023111 — सामाजिक विज्ञान113 — अंग्रेजी (सामान्य)
27 फरवरी 2023मातृ भाषा
101 — हिंदी
102 — बांग्ला
103 — उर्दू
104 — मैथिली
द्वितीय भारतीय भाषा
105 — संस्कृत
106 — हिंदी
107 — अरबी
108 — फारसी और
109 — भोजपुरी
28 फरवरी 2023ऐच्छिक विषय
114 — उच्च गणित
115 — वाणिज्य
116 — अर्थशास्त्र
121 — फारसी
122 — संस्कृत
123 — अरबी
124 — मैथिली

117— ललित कला
118 — गृह विज्ञान
119 — नृत्य
120 — संगीत एवं
125 — संगीत (केवल दृष्टिबाधित विद्यार्थियो हेतु)
ऐच्छिक विषय (व्यवसायिक ट्रेड)
127 — सुरक्षा
128 — ब्यूटीशियन
129 — टूरिज्म
130 — रिटेल मैनेजमेंट
131 — ऑटोमोबाइल
132 — इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर
133 — ब्यूटी एंड वैलनेस
134 — टेलीकॉम
135 — आईटी/आई-टीज

बिहार बोर्ड 9वीं प्रायोगिक परीक्षा 2023 का कार्यक्रम

1 मार्च 2023 (बुधवार)ऐच्छिक विषय यथा

117 – ललित कला
118 – गृह विज्ञान
119 – नृत्य
120 – संगीत

(दृष्टिवाधित हेतु 125 संगीत विषय सहित)

दो शिफ्ट में होगा बिहार बोर्ड नौवीं एग्जाम

पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली 1.45 बजे से शाम 5.00 बजे तक ली जाएगी. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी. हर दिन दो विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा 24 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक चलेगी। 26 फरवरी 2023 को परीक्षा नहीं होगी।

Read Also:  BSEB Result 2023: बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 में पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी, जानें इंटर के पासिंग मार्क्स

दृष्टिबाधित के लिए ये हैं व्यवस्था

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए 24 फरवरी 2023 को विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा प्रथम पाली में ली जायेगी। वहीं द्वितीय पाली में गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा ली जायेगी।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment