BSEB 12 Answer Key 2023: बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की 2023 पर आपत्ति करने का आज आखिरी मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 3 मार्च 2023 को इंटर आंसर-की 2023 जारी किए जाने के साथ ही साथ इन पर परीक्षार्थीयों पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया था। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं को बीएसईबी द्वारा जारी बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की 2023 पर कोई आपत्ति है तो वे इस आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आज यानि 6 मार्च 2023 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद स्टूडेंट्स BSEB 12th Answer Key 2023 पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट उत्तर-कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख आज यानि 6 मार्च 2023 तक ही निर्धारित की है।

बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की पर 6 मार्च 2023 तक आपत्ति दर्ज का मौका

इस साल Bihar Board 12th Exam 2023 देने वाले छात्र यहां दिए गए सीधे लिंक से उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बता दें, इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।

Bihar School Examination Board, बीएसईबी ने कक्षा 12वीं इंटर परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी की गयी थी।

बता दें कि Bihar Board Inter Answer Key 2023 पर छात्र-छात्राओं से निर्धारित आखिरी तारीख तक प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा बीएसईबी सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद BSEB Patna द्वारा अंतिम उत्तर-कुंजी व Bihar Board 12th Result 2023 की घोषणा की जाएगी।

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर जाएं।
  • अब लाॅगिन करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति हो दर्ज कराएं।

बता दें कि बिहार 12वीं परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से शुरू हुआ था, जो 5 मार्च 2023 को खत्म हो गया हैं। अब कंप्यूटर पर इनका मिला किया जाएगा, वहीं आंसर-की पर आने वाली आपत्तियों का भी निपटारा किया जाएगा।

उसके बाद BSEB Inter Result 2023 घोषित किया जाएगा, मीडिया रिपोट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि होली के बाद नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि अभी बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।

Read Also:  BSEB STET Result 2023: जल्द खत्म होने वाला है बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 का इंतजार, जानें क्या है पासिंग क्राइटेरिया?
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment