Bihar School Examination Board द्वारा इंटर में रजिस्ट्रेशन के लिए OFSS Bihar 11th Merit List 27 जून 2023 को जारी कर दी गई थी। जिसके लिए BSEB 1st Merit List 2023 के आधार पर छात्रों के रजिस्ट्रेशन का आज यानि 10 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। इससे पहले पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 जुलाई 2023 तक निर्धारित थी, जिसे छात्रों के हित में 10 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया गया था।
इस साल बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन के लिए सीटों की संख्या 23 लाख से ज्यादा है. छात्रों को आवंटित संस्थानों में 10268 से अधिक प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना होगा।
वे सभी छात्र जिन्होंने इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2023 के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OFSS Bihar 1st Merit List 2023 देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त पासवर्ड की सहायता से लॉग-इन करना होगा। इसके आधार पर छात्र चयनित स्कूल/कॉलेज में Bihar Board Inter Admission 2023-25 ले सकते हैं।
नया विकल्प 10 जुलाई 2023 तक भरें
बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं है वे 10 जुलाई 2023 तक नया विकल्प भर सकते हैं. इसमें छात्र नया कॉलेज या संकाय चुन सकते हैं. न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे। इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें दूसरी सूची में जगह मिलेगी. हालांकि, दूसरे विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा.
यदि बिहार बोर्ड के किसी भी छात्र का प्रवेश 10 जुलाई 2023 तक ओएफएसएस पोर्टल पर प्राचार्य द्वारा ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जाता है, तो बिहार बोर्ड द्वारा यह मान लिया जाएगा कि संबंधित छात्र अपने स्कूल/कॉलेज में प्रवेश के लिए उपस्थित नहीं हुआ है। शेष सीटों को रिक्त मानकर प्रवेश के लिए दूसरी और तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
बिहार बोर्ड ने कॉलेजों को एडमिशन के बाद एडमिशन लिस्ट OFSS Portal पर अपलोड करने का निर्देश दिया है, लापरवाही बरतने पर संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य के खिलाफ चेतावनी भी जारी की गई है।
पहली मेरिट लिस्ट आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं
वे सभी छात्र जिन्होंने इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2023 के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओएफएसएस बिहार प्रथम मेरिट सूची 2023 देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त पासवर्ड की सहायता से लॉग-इन करना होगा। इसके आधार पर छात्र चयनित स्कूल/कॉलेज में बीएसईबी इंटर एडमिशन ले सकते हैं।