बिहार बोर्ड विद्यलय परीक्षा समिति  इंटर एडमिशन 2023 की दूसरी मेरिट लिस्ट 2 सितंबर 2022 को होगा जारी।

 बिहार बोर्ड ओएफएसएस इंटरमीडिएट सिलेक्शन दूसरी मेरिट लिस्ट 2023 के आधार पर शिक्षण संस्थानों में 2 सितंबर 2022 से 7 सितंबर 2022 तक बिहार बोर्ड कक्षा इंटर एडमिशन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

यदि कोई छात्र ओएफएसएस बिहार बोर्ड पहली मेरिट लिस्ट 2023 में आवंटित स्कूल से संतुष्ट नहीं है तो वह 2 सितंबर 2022 से 7 सितंबर 2022 तक स्लाइड-अप प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह ओएफएसएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट से ओएफएसएस बिहार बोर्ड दूसरी मेरिट लिस्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया में यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह ओएफएसएस बिहार की हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं।