बिहार बोर्ड बहुत जल्द मैट्रिक कक्षा परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। बीएसईबी 10वीं आंसर की 2023 जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन आज यानि 1 मार्च 2023 से शुरू हो चूका हैं। अब बीएसईबी जल्द ही Bihar Board Matric Answer Key 2023 भी जारी कर देगा।
प्रश्न पत्र में पूछे गए 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए बिहार बोर्ड की उत्तर-कुंजी जारी की जाएगी। जिसके बाद BSEB Board द्वारा प्रश्नों के उत्तर में कोई गलती पाए जाने के बाद छात्रों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से बिहार बोर्ड उत्तर कुंजी 2023 के लिए आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसर की जल्द होगा जारी
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2023 का आयोजन 14 फरवरी 2023 से लेकर 22 फरवरी 2023 तक किया गया था। परीक्षा खत्म होने के करीब एक हफ्ते बाद, यानी 1 मार्च 2023 से बोर्ड ने बिहार मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यह मूल्यांकन कार्य 12 मार्च 2023 तक चलेगा।
जिसके बाद ये संभावना है कि बिहार बोर्ड 10वीं की आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। बिहार बोर्ड आंसर-की जारी करने के बाद Bihar School Examination Board छात्रों को उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी देगा।
कैसे कर पाएंगे आंसर की डाउनलोड
बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा की आंसर-की का लिंक बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर अपना बिहार बोर्ड रोल नंबर और रोल कोड भरकर लॉग-इन कर सकते हैं और आंसर-की डाउनलोड कर पाएंगे।
यह आंसर-की आपको पीडीएफ फॉर्मेट में मिलेगी, अगर आपको इसमें कोई गड़बड़ी मिलती है तो आप इसपर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन उसी लॉग-इन से पूरी करनी होगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2023 की परीक्षा के लिए इस बार कुल 16,37,414 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. इनमें से छात्रों की संख्या 8,06,201 और छात्राओं की संख्या 8,31,213 रही थी.