इस साल बिहार बोर्ड 12वीं क्लास का पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बढ़ने की उम्मीद है। ये इसलिए क्यूंकि पिछले 6 सालों के प्रतिशत ट्रेंड पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में काफी सुधार हुआ है, पिछले छह वर्षों में BSEB 12th Class Exam Result 2024 के उत्तीर्ण प्रतिशत में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो इस वर्ष भी जारी रह सकती है। आप निचे स्क्रॉल कर पिछले 10 सालों के पास प्रतिशत चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गईं थीं। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 13,04,352 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमे 6,77,921 छात्र एवं 6,26,431 छात्राएं शामिल हुए हैं। Bihar School Examination Board की ओर से कॉपी चेकिंग का काम खत्म हो चुका है।
BSEB 12th Class Exam Result 2024
Bihar Board 12th Result 2024 Date | Check Here |
---|---|
Bihar Board 12 Answer Key Pdf | Download |
Whatsapp Channel | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
BSEB Official Website | biharboardonline.com |
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, अब छात्रों को अपने Bihar Board 12th Result 2024 का इंतजार है। BSEB Patna मार्च महीने में ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर सकता है, बिहार बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद BSEB Intermediate Result चेक करने का डायरेक्ट लिंक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा।
BSEB Intermediate Result Statistics
साल | छात्रों की संख्या | कुल पास प्रतिशत |
---|---|---|
2023 | 1304586 | 83.70 प्रतिशत |
2022 | 1345939 | 80.15 प्रतिशत |
2021 | 1340266 | 85.53 प्रतिशत |
2020 | 1204834 | 80.44 प्रतिशत |
2019 | 1315382 | 79.76 प्रतिशत |
2018 | 1190000 | 52.95 प्रतिशत |
2017 | 1240168 | 35.25 प्रतिशत |
2016 | 1157000 | 67.66 प्रतिशत |
2015 | 981778 | 88.62 प्रतिशत |
2014 | 783496 | 85 प्रतिशत |
2013 | 751587 | 82 प्रतिशत |
पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के पास प्रतिशत ट्रेंड पर नजर डालें तो साल 2018 में इंटर का कुल पास प्रतिशत 52.95%, 2019 में 79.76%, 2020 में 80.04%, 2021 में 85.53%, 2022 में 80.15% और 2023 में 83.70% थी।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 डाउनलोड
- सबसे पहले आप बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक करें और स्कोर कार्ड को अपने डेस्कटॉप पर सेव करें।
- Bihar Board Inter Admission Update: छात्रों को वहीं से करनी होगी 11वीं की पढ़ाई, जहां से उन्होंने पास की मैट्रिक की परीक्षा, बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
- Bihar Board Inter Merit List 2024 Date हुआ घोषित, 15 मई 2024 तक लेना होगा एडमिशन
- BSEB Scrutiny Result 12th 2024 Kab Aayega: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी का रिजल्ट कब आएगा 2024 12th? ऐसे कर पाएंगे चेक
- BSEB 10th Compartment Exam Started Today: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा आज 4 मई 2024 से शुरू
- OFSS Bihar 1st Merit List of 11th Admission 2024-26 Inter
Bihar Board Intermediate Result Kab Aayega
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया किसी भी वक्त शुरू करने जा रहा है, वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसईबी इंटर का रिजल्ट मार्च के तीसरे हफ्ते यानी होली 23 मार्च 2024 तक जारी कर सकता है, जबकि 10वीं क्लास का रिजल्ट होली के बाद घोषित किया जा सकता है।
हालांकि BSEB Patna की ओर से Bihar Board 12th Class Result 2024 जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।