बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। बिहार बोर्ड पिछले तीन सालों से तेजी से रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है, इस बार भी Bihar School Examination Board जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की कोशिश कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरमीडिएट की मूल्यांकन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 को पूरी कर ली गई है। ऐसे में उम्मीद है कि इंटर का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में घोषित होने की संभावना है। हालांकि, BSEB Patna द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Bihar Board Inter Result will be released before Holi
BSEB Class 12th Result Date | Check Here |
---|---|
Bihar Board 12th Answer Key | Download |
Whatsapp Channel | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
BSEB Official Website | biharboardonline.com |
Bihar School Examination Board द्वारा सभी स्ट्रीम यानी (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के परिणाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड के नतीजे जारी होते ही इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले करीब 13 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला होली से पहले होगा, बिहार बोर्ड ने फरवरी में बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थीं।
बताया जाता है कि 200 से ज्यादा मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिनियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा प्रत्येक उम्मीदवार के अंक बीएसईबी के सॉफ्टवेयर में अपलोड किए गए हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 23 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 तक किया गया था। इस प्रक्रिया की उचित जांच के बाद Bihar Board 12th Result 2024 घोषित किया जाएगा।
होली से पहले आएगा बिहार बोर्ड इंटर 2024 रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त होने के बाद से सभी छात्र परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन 7 मार्च 2024 तक पूरे करने का आदेश दिया गया था। बिहार बोर्ड से इंटर की कॉपियों की जांच की निर्धारित अवधि 7 मार्च 2024 को समाप्त हो गई, कॉपियों का सत्यापन अभी जारी है।
मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी का कहना है कि अधिकांश केंद्रों पर 95 प्रतिशत कॉपियों की जांच का काम पूरा हो चुका है। शेष कॉपियों की जांच का काम एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी है।
उम्मीद है कि होली से पहले जल्द ही BSEB Intermediate Result 2024 जारी किया जा सकता है। बिहार में 25 एवं 26 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच के साथ ही अंक प्राप्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। उसके बाद परिणाम संसाधित किया जाएगा।
इस साल 13 लाख 4352 हजार छात्रों ने दी है परीक्षा
- इंटर कॉपियों की जांच का समय समाप्त।
- बिहार में होली से पहले आएगा रिजल्ट।
- कुछ मूल्यांकन केंद्रों पर एक-दो दिन कॉपियों की जांच की जाएगी।
- अधिकांश केंद्रों पर 95 प्रतिशत कॉपियों की जांच का काम पूरा।
- जांच के साथ-साथ अंक दिलाने का काम भी किया जा रहा है।
- इंटर की परीक्षा में 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए।
- इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।
- Bihar Board Inter Merit List 2024 Date हुआ घोषित, 15 मई 2024 तक लेना होगा एडमिशन
- BSEB Scrutiny Result 12th 2024 Kab Aayega: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी का रिजल्ट कब आएगा 2024 12th? ऐसे कर पाएंगे चेक
- BSEB 10th Compartment Exam Started Today: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा आज 4 मई 2024 से शुरू
- OFSS Bihar 1st Merit List of 11th Admission 2024-26 Inter
- OFSS Bihar 11th Admission 2024-26 Date www.ofssbihar.org
इस साल बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर की परीक्षा में 13 लाख 4 हजार 352 उम्मीदवार शामिल हुए हैं। बोर्ड ने देश में पहली इंटर की परीक्षा देकर कीर्तिमान बनाया है। राज्य में 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। अगर बोर्ड होली से पहले Bihar Board Inter Result 2024 जारी करता है तो वह भी रिकॉर्ड होगा।