BSEB Matric Result 2024 बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 के बीच हुई थी। बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही BSEB Official Website biharboardonline.com पर रिजल्ट जारी करेगा।
अभी तक के अपडेट के मुताबिक बिहार बोर्ड की 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य खत्म होने वाला है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड मार्च के अंत तक Bihar Board 10 Result 2024 भी जारी कर देगा। पिछले साल, बिहार बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के एक महीने के भीतर BSEB 10th Result घोषित किया गया था।
इन विषयों में पास होना जरूरी है
BSEB Matric Class Result 2024 | Check Here |
---|---|
Bihar Board Matric Answer Key | Download |
Whatsapp Channel | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
BSEB Official Website | biharboardonline.com |
बिहार बोर्ड में अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान अनिवार्य विषय हैं। इनमें सभी छात्रों का पास होना जरूरी है।
इन विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड परिणाम और मूल्यांकन विवरण की जांच करते रहें।
ऐसे छात्र दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा
बिहार बोर्ड के नियम के मुताबिक 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है।
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वह Bihar School Examination Board द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख की जानकारी दी जाती है।
पिछले साल 3 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे फेल
पिछले साल यानी 2023 में बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 16,10,657 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से कुल 305,454 छात्र फेल हुए थे। इस हिसाब से कुल पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा।
- Bihar Board Inter Merit List 2024 Date हुआ घोषित, 15 मई 2024 तक लेना होगा एडमिशन
- BSEB Scrutiny Result 12th 2024 Kab Aayega: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी का रिजल्ट कब आएगा 2024 12th? ऐसे कर पाएंगे चेक
- BSEB 10th Compartment Exam Started Today: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा आज 4 मई 2024 से शुरू
- OFSS Bihar 1st Merit List of 11th Admission 2024-26 Inter
- OFSS Bihar 11th Admission 2024-26 Date www.ofssbihar.org
बिहार बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद टॉपर छात्रों का उनका इंटरव्यू लिया जाता है। इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाता है।