BSEB Patna: बिहार बोर्ड में कक्षा 8वीं तक की किताबों में दो हजार से ज्यादा गलतियां, SCERT को मिली शिकायत

BSEB Patna में कक्षा एक से आठ तक की किताबों में गड़बड़ी पाई गई। बता दें कि किताबों में कहीं ‘ई’ तो कहीं ‘ऊ’ गलत मात्रा में लिखा हुआ था। 2054 त्रुटियां पाई गईं, इसके बाद स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी SCERT ने किताबों में इन गलतियों को पकड़ा है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस SCERT टीम ने दो हजार से अधिक गलतियों की पहचान की, इसके बाद अब इन गलतियों को सुधार लिया गया है।

दरअसल, Bihar Board | BSEB Patna कक्षा एक से आठवीं तक की किताबों का विवरण किया जाने वाला है। इससे पहले एससीईआरटी को किताबों में गलती की जानकारी मिली थी।

एससीईआरटी के निदेशक की पहल के बाद किताबों की समीक्षा की गई। इस रिव्यू में दो हजार से ज्यादा गलतियां पकड़ी गई हैं। बड़ी कार्रवाई कर इन गलतियों को सुधार कर अब पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं।

चित्र और चार्ट में भी सुधार हुआ | BSEB Patna

इस पूरे मामले में एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर ने कहा है कि कई कक्षाओं की किताबों में मात्राओं में त्रुटियां थीं।

इसमें सुधार किया गया है। अध्यायों में चित्र, चार्ट आदि भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे। अच्छा प्रकाशित हो चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एससीईआरटी के निदेशक ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बच्चों को पढ़ने में आसानी हो।

आपको बता दें कि किताबों में मात्राओं के साथ-साथ चित्रों और चार्ट में भी सुधार किया गया है। इससे बच्चों को पढ़ने में काफी आसानी होगी। शिकायत मिलने के बाद इन गलतियों को सुधार लिया गया है। लेकिन, इसका फायदा अब बच्चों को मिलेगा।

Learn more about :- BSEB Compartmental Exam 2023

ये भी पढ़ें:  BSEB 12th Result 2024 Topper Interview Ended: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के टॉपर्स का इंटरव्यू संभावित समाप्त, आज जारी हो सकता हैं रिजल्ट का आधिकारिक डेट
WhatsappTelegram
TwitterFacebook
Google NewsBSEB App

Leave a comment