BSEB Matric Compartmental Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें अपना परिणाम डाउनलोड

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट का रिजल्ट 2023 आज यानि 3 जून 2022 को जारी कर दिया गया हैं। इस साल कंपार्टमेंटल एग्जाम में कुल 71,632 छात्र शामिल हुए थे, इनमें से 62.06% विद्यार्थी बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट में उत्तीर्ण घोषित किए गए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज रिजल्ट जारी किया. इस परीक्षा में 59.59% छात्रों को सफलता मिली है।

Bihar Board 10th Compartmental cum Special Exam 2023 Result Download करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, परीक्षार्थी bsebresult.biharboardonline.com पर जाकर अपना BSEB 10th Compartmental Result 2023 देख सकते हैं। जो छात्र अपने परिणाम से संतष्ट नहीं थे उन्हें बिहार बोर्ड की दसवीं कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले बीएसईबी ने दसवीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं संपन्न होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की पहले जारी की गई थी।

ऐसे चेक करें Bihar Board 10th Compartmental Result 2023

  • सबसे पहले आपको दिए गए लिंक पर क्लीक करना हैं।
  • अब आपको Bihar Board Matric Compartmental Result 2023 क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद अब आपको रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा।
  • रोल नंबर और रोल कोड फिल कर लेने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर खुल कर आ जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए 72000 से अधिक छात्र

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के परिणाम 31 मार्च 2023 को घोषित किए गए थे। मैट्रिक परीक्षा में कुल 81.04% प्रतिशत छात्र पास हुए थे जबकि कुल 71,632 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया था।

इनमें 28,578 लड़के और 43,708 लड़कियां शामिल हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट-कम-स्पेशल परीक्षा 10 मई 2023 से 13 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दोपहर 1.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी।

किन छात्रों का आएगा कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023

Bihar School Examination Board के नियमों के अनुसार यदि कोई छात्र बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अनिवार्य विषय में फेल हो जाता है तो उसे चुने गए अतिरिक्त विषय के नंबरों से पास किया जाएगा। छात्र को अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए।

छात्र को सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के व्यावहारिक, लिखित और आंतरिक मूल्यांकन में भी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एक या दो विषयों में कम अंकों के साथ अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर बोर्ड द्वारा पास किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछली 10वीं की परीक्षा में करीब 1,41,677 छात्रों को बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स देकर पास किया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “BSEB Matric Compartmental Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें अपना परिणाम डाउनलोड”

  1. Sanjil kumar
    Sir girja nandan sinha
    Nageshwer passed
    Singhiya kamalpur
    Bidupur baze
    844503
    10/01/1989
    203 mach 21 name rom nana 115
    8797115956

    Reply

Leave a comment