आज से बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023 का लिंक होगा एक्टिव, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड का लिंक आज यानि 16 जनवरी 2023 को 10बजे से सक्रिय हो जाएगा। BSEB बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें की, बिहार बोर्ड 12 एडमिट कार्ड आज से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि BSEB 12 Admit Card 2023 अपलोड कर दिए गए हैं जिसका लिंक 16 जनवरी 2023 से सक्रिय हो जाएगा। सभी स्कूल एवं कॉलेज के प्रमुख अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से inter23.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद वह अपने स्कूल के विद्यार्थियों को हस्ताक्षर व मुहर लगा बिहार बोर्ड 12वीं प्रवेश पत्र देंगे। बिहार बोर्ड इंटर से पहले बीएसईबी मैट्रिक की प्रैक्टिकल और फाइनल दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है।

बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2023 आज होगा जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के बिहार 12वीं के छात्रों के एडमिट कार्ड 2023 आज से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड उाउनलोड करने का लिंक seniorsecondry.biharboardonline.com वेबसाइट पर आज 16 जनवरी 2023 से एक्टिवेट होगी। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल inter23.biharboardonline.com पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद वह अपने हस्ताक्षर व मुहर के साथ स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड देंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा हाल ही में इंटर वर्षिक परीक्षा 2023 टाइम टेबल की घोषणा की थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी की गई विज्ञापित के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की जो परीक्षा 1 फरवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चलेगी। बिहार बोर्ड प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय़ दिया जाएगा।

इस बार बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए सैंपल पेपर भी जारी किए हैं। ये सैंपल पेपर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए गए हैं।

बिहार बोर्ड 12 वीं कक्षा के एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करें?

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट यानि seniorsecondry.biharboardonline.com पर जाएं
  • उसके बाद, महत्वपूर्ण लिंक लिंक पर जाएं।
  • अब, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 2023 लिंक का चयन करें ।
  • वार्षिक परीक्षा 2023 या स्कूल के लिए छात्र द्वारा देखें/प्रवेश पत्र लिंक का चयन करें ।
  • उसके बाद, आवश्यक जानकारी दर्ज करें और आप अपने डिवाइस पर बिहार 12 वीं कक्षा का एडमिट कार्ड 2023 देखेंगे।
  • इसे सेव कर लें और इस रोल नंबर का प्रिंटआउट ले लें। 

छात्रों को बीएसईबी की वेबसाइट से बिहार बोर्ड के एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12 को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

बिहार बोर्ड प्रवेश पत्र 2023 कक्षा 12

बोर्ड का नामबीएसईबी यानी बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
परीक्षा का नामइंटरमीडिएट परीक्षा 2022
राज्यबिहार
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023
बीएसईबी प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा का समयसुबह 9:30 से दोपहर 12:45 और दोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे तक
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.com

 यदि आप भी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 में भाग लेने जा रहे हैं, तो आपको बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 की आवश्यकता होगी। क्युकी बिना एडमिट कार्ड के आप इस परीक्षा में भाग नहीं ले सकते है 

Read Also:  Bihar Board 10th Exam Form: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 फॉर्म भरने की डेट 18 अक्टूबर 2023 तक बढ़ी, छात्र जल्द करें आवेदन सुनिश्चित

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की परीक्षा के एडमिट कार्ड आज रिलीज किये जायेंगे। वे कैंडिडेट्स जो इस साल की बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं देने जा रहे हैं, वे अपने स्कूल से प्रवेश पत्र कलेक्ट कर सकते हैं। स्कूलों को ये एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment