बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा द्वितीय डमी प्रवेश पत्र 2023 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं दूसरा डमी एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2022 को जारी किया है। आपको बता दें की, बिहार बोर्ड द्वारा छात्रों को अपने पहली बीएसईबी इंटर डमी एडमिट कार्ड 2023 में पाएं गए त्रुटियों की सुधार करने के लिए 18 नवंबर 2022 तक अवसर दिया था। अब पहली डमी एडमिट कार्ड की गलतियों की सुधार कर बिहार बोर्ड की ओर से दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साथ ही बिहार बोर्ड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2023 में त्रुटियों की सुधार के लिए 25 नवंबर 2022 से 1 दिसंबर 2022 तक का समय परीक्षार्थियों को दिया है। आपको बता दें की, बिहार बोर्ड इंटर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2023 को बोर्ड की वेबसाइट inter23.biharboardonline.com.in पर उपलब्ध किया गया है। परीक्षार्थी ऑनलाइन अपना डमी एडमिट कार्ड देखकर सुधार कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि स्कूल और कॉलेज अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड का मिलान कर सकेंगे। डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालना होगा।

बिहार बोर्ड इंटर दूसरा डमी प्रवेश पत्र जारी

जैसा कि आप जानते हैं कि फरवरी माह 2023 में बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बिहार बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किए हैं। ताकि छात्रों के प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे समय रहते सुधारा जा सके। ताकि छात्रों के बिहार बोर्ड 12वीं फाइनल एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो।

बिहार बोर्ड इंटर दूसरी डमी एडमिट कार्ड 2023 इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने और सुधारने के लिए बिहार बोर्ड द्वारा 1 दिसंबर 2022 तक तिथि भी निर्धारित की गई हैं। दूसरी डमी एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करें इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। तो ऐसे छात्र/छात्राएं जो इस बार इंटर की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे जल्द से जल्द अपना बिहार बोर्ड 2nd डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इस डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने के लिए आवेदन के प्रकार की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

यदि आपके बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट डमी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आप स्वयं त्रुटि को सुधार कर और अपने हस्ताक्षर के साथ उसी की एक प्रति (फोटो) सुधार के लिए अपने संस्थान के प्रमुख को प्रस्तुत करेंगे। जिसकी एक प्रति संस्था प्रमुख छात्र को जारी करेगा। ऑनलाइन दे देंगे त्रुटि सुधार उपरोक्त विवरण में किया जाएगा।

बिहार बोर्ड इंटर सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
  • आपके सामने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
  • यहां सभी छात्र मांगी गई जानकारी जैसे छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि भरना होगा।
  • इन सभी डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:  BSEB Inter Result Toppers Verification Started: बिहार बोर्ड के 12वीं परीक्षा 2024 रिजल्ट के टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू, छात्रों को जायेगा कॉल

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां से आप इंटर डमी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार बोर्ड इंटर द्वितीय डमी प्रवेश पत्र 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार बोर्ड इंटर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि25 नवम्बर 2022
बिहार बोर्ड इंटर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने की अंतिम तिथि1 दिसम्बर 2022

12वीं डमी एडमिट कार्ड 2023 पर प्रिंटेड विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • विद्यालय का नाम
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • विषय कोड

बिहार बोर्ड ने दिया हेल्प लाइन नंबर 

सुधार के रूप में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, विषय, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर आदि किए जा सकते हैं। स्कूल और कॉलेज इन सभी सूचनाओं का मिलान सभी छात्रों से करेंगे। बोर्ड ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इंटर के लिए 612-2230039, 2235616 नंबर और मैट्रिक के लिए 612-2232074, 2232257 नंबर दिए गए हैं।

WhatsappTelegram
TwitterFacebook
Google NewsBSEB App

2 thoughts on “बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा द्वितीय डमी प्रवेश पत्र 2023 जारी, ऐसे करें डाउनलोड”

  1. Dear sir please ??? help
    Manyavar hm vidyarthiyon per ek kripya Drishti banaaiye jiske liye ham aapki sadaiv aabhari rahenge manyavar Jin vidyarthiyon ka dummy admit card nahin aaya hai kisi Karan ya exam form nahin bhar paye kisi duvidha ke Karan UN vidyarthiyon ko ek avsar pradan kijiye manyavar hame exam form bharane ke liye anumati dijiye manyavar kripya hamari sahayata kijiye

    Reply
  2. Dear sir please ??? help
    Manyavar hm vidyarthiyon per ek kripya Drishti banaaiye jiske liye ham aapki sadaiv aabhari rahenge manyavar Jin vidyarthiyon ka dummy admit card nahin aaya hai kisi Karan ya exam form nahin bhar paye kisi duvidha ke Karan UN vidyarthiyon ko ek avsar pradan kijiye manyavar hame exam form bharane ke liye anumati dijiye manyavar kripya hamari sahayata kijiye

    Reply

Leave a comment