बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा Bihar Board 12th Result 2024 अब बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद ही Bihar Board 10th Result 2024 जारी होगा। बिहार बोर्ड की 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम 7 मार्च 2024 को खत्म हो चूका हैं, वहीं 10वीं कॉपियों का मूल्यांकन कार्य निर्धारित 16 मार्च 2024 को खत्म हो चूका हैं।
अब Bihar School Examination Board द्वारा BSEB Annual Exam Result 2024 को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा हैं। बिहार बोर्ड पिछले 5 सालों से लगातार देशभर में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है।
इंटर का परिणाम जारी होने के बाद ही बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मेट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी किया जा चूका है। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए 14 मार्च 2024 को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था।
BSEB Result 2024 Passing Marks
![]() | Check Here |
---|---|
![]() | Check Here |
Bihar 12th Answer Key | Download |
Bihar 10th Answer Key | Download |
Whatsapp Channel | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
BSEB Official Website | biharboardonline.com |
बिहार बोर्ड में पास होने के लिए लाने होंगे इतने नंबर
बिहार बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। सभी छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। पासिंग मार्क्स में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स होते हैं। छात्रों को थ्योरी परीक्षा में 70 में से 21 और प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 अंक प्राप्त करने होंगे।
ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड के कुल अंक 600 के स्थान पर 500 हैं क्योंकि छठा विषय (गणित) एक अतिरिक्त विषय है जिसके अंकों को समग्र प्रतिशत और अंकों की गणना करते समय नहीं माना जाता है। बिहार बोर्ड इस साल भी पहले हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पहले आयोजित की हैं, परीक्षाएं संपन्न होते ही मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं।
इतने नंबर के साथ पास होंगे छात्र
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का आयोजन 1 फरवरी 2024 से शुरू हुआ था जो 12 फरवरी 2024 तक चला था। यह परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गई थी, इसके लिए करीब 13.04 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं, मैट्रिक की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
बिहार बोर्ड की परीक्षा फरवरी 2024 में हुई थी। बिहार बोर्ड की माने तो अगले कुछ दिनों में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in देखते रहें।
12th result download link