Bihar Board Annual Exam: बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2024 में मैथ्स में 138 और फिजिक्स में 96 सवाल पूछे जाएंगे

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2024 में गणित विषय से 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, 30 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न और 8 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसमे से छात्रों को कुल 69 सवालों के जवाब देने हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में कुल 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से कुल 48 सवालों के जवाब छात्रों को देने हैं। यह जानकारी Bihar School Examination Board ने इंटरमीडिएट 2024 के मॉडल पेपर से दी है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए मॉडल पेपर में बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र का पैटर्न दिया गया है। मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

बीएसईबी 12वीं मॉडल पेपर 2024 बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया गया हैं, ताकि वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र के पैटर्न को अच्छे से समझ सकें। इसमें प्रश्नपत्र के पैटर्न के साथ कुल प्रश्नों की संख्या और समय आदि, अन्य महत्पूर्ण जानकारियां दिया गया है। छात्रों को सहूलियत हो इसलिए बिहार बोर्ड ने इस बार सब्जेक्ट कोड भी दिया है। साथ ही आपको ये भी बता दें की, गणित का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा। प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ पर अभ्यर्थियों के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह छात्र को अभी निर्देश देखने की अनुमति देता है।

BSEB 12वीं मॉडल पेपर 2024 का अभ्यास कर सकते है छात्र

बिहार बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले इंटर के छात्रों के लिए सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। जिसके साथ ही मैट्रिक का मॉडल पेपर भी जारी कर दिया गया हैं। इससे छात्र Bihar Board 12th मॉडल पेपर की मदद से अपनी तैयारी कर सकते हैं।

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड की ओर से इस बार प्रश्न पत्र के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रत्येक विषय में लघु और दीर्घ उत्तरीय दोनों प्रकार के प्रश्नों में 50 प्रतिशत वैकल्पिक प्रश्नों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के सभी विषयों का विषय कोड बोर्ड द्वारा अलग से दिया जाता है।

बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 का पैटर्न

  • हर परीक्षार्थी को आधे प्रश्नों का उतर देना होगा।
  • गणित में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें से 69 प्रश्नों के उत्तर होंगे।
  • इनमें 100 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, 30 शॉर्ट क्वेश्चन एवं 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे।
  • इंटर जीव विज्ञान में 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 70 वस्तुनिष्ठ, 20 लघु और 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक छात्र को 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। विज्ञान में 110 प्रश्न होंगे।
  • इंटर का मॉडल पेपर जारी, 50 फीसदी होंगे ऑब्जेक्टिव प्रश्न।
  • फिजिक्स और केमिस्ट्री के 96 में से 48 सवालों के जवाब देने होंगे।

मैथ्स का क्वेश्चन पेपर 32 पेज का होगा

इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, 30 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न और आठ दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न होंगे। छात्रों को कुल 69 सवालों के जवाब देने हैं। मैथ्स का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा। समिति ने सभी विषयों के मॉडल पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र प्रश्न पत्र देखकर सभी विषयों को समझ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ये भी पढ़ें:  Bihar Board Class 9th and 11th Annual Exam 2024 Dates Out, Final Schedule PDF Here

सब्जेक्ट कोड का जगह होगा अलग-अलग

बिहार बोर्ड के अनुसार प्रत्येक प्रश्नपत्र में विषय कोड के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। प्रश्नपत्र को लीक होने से बचाने के लिए हर विषय के प्रश्न पत्र में थ्योरी पेपर भी शॉट फॉर्म में लिखा गया है, प्रश्नपत्र के पेजों की संख्या की भी जानकारी दी गई है।

WhatsappTelegram
TwitterFacebook
Google NewsBSEB App

Leave a comment