Rajasthan Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 जल्द आएगा, जानिए कैसे करें डाउनलोड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है। बता दें कि राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में 10.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इन सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होने वाला है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाना होगा।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं की मार्कशीट ऑनलाइन चेक करने की सटीक विधि नीचे दी गई है।

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023

  • ऑनलाइन मार्कशीट चेक करने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाना होगा।
  • साइट के फ्रंट पेज पर चेक मार्कशीट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आरबीएसई माध्यमिक वार्षिक परिणाम 2023 पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर डालकर सर्च करें।
  • खोज परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • मार्कशीट की डिटेल चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें।

RBSE 12th Result 2023 Released

आरबीएसई ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 पहले ही घोषित कर दिया है। आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में कुल पास प्रतिशत 95.65% रहा है। छात्रों में, लड़कियों ने 97.39% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ असाधारण प्रदर्शन किया है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.72% है।

राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की थी जबकि आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एसएमएस के माध्यम से अपने आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 की जांच कर सकेंगे। आरबीएसई ने 17 मई को आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 वीं के परिणाम 2023 को पहले ही घोषित कर दिया है।

Read Also:  RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट 2023, इस लिंक से करें डाउनलोड
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment