BSEB Annual Exam 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट इस दिन तक आगे बढ़ी

Bihar School Examination Board ने अगले साल होने वाले मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 और इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए BSEB Exam Registration 2024 से वंचित छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का विशेष अंतिम मौका दे दिया है। आपको बता दें की, अंतिम दफा 31 अगस्त 2023 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो गयी थी। लेकिन छात्रों के गुहार पर बोर्ड द्वारा एक अंतिम बार दुबारा मौका दिया गया ताकि छूटे हुए छात्रों का साल बर्बाद ना हो।

जिसके बाद Bihar Board Exam Registration 2024 की प्रक्रिया दुबारा से 15 सितम्बर 2023 से शुरू हो गयी है, जिसके लिए अंतिम तिथि 18 सितंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका दिया था। लेकिन फिर भी बहुत सारे छात्र तयसीमा में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे। इसलिए BSEB Patna ने ऐसे छात्रों को ध्यान में रखकर रजिस्ट्रेशन का आखरी दिन 20 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया हैं।

BSEB Bihar Board के सभी विद्यालय के प्रधानों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने विद्यालय के मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2024 देने वाले छूटे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हर हाल में 20 सितंबर 2023 तक पूरा करें।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी

जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। मैट्रिक और इंटर के छात्र विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले यह तिथि 18 सितंबर 2023 तक निर्धारित थी, लेकिन छात्र हित में बोर्ड ने इसे 20 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया है।

जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर 2023 तक होगा, उनके मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटि सुधार 21 सितंबर 2023 को जारी किया जायेगा। ऐसे छात्र 21 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करा सकते हैं। BSEB Board के मुताबिक, कई बार छात्र अपने नाम या माता-पिता के नाम की जगह अंग्रेजी वर्णमाला का कोई अक्षर छोड़ देते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन आवेदन पर पूरी जानकारी भरने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखें बढ़ा दी हैं। नामांकन लिंक 15 सितंबर 2023 से 21 सितंबर 2023 तक उपलब्ध है। स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का मौका

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 के मूल पंजीकरण कार्ड में त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया। जिन छात्रों का पंजीकरण हो चुका है उनका मूल पंजीकरण कार्ड शनिवार को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

संबंधित छात्र 15 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 तक अपने मूल पंजीकरण कार्ड की जांच कर उनमें सुधार कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने सभी प्राचार्यों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है, त्रुटि सुधार प्राचार्य के माध्यम से ही किया जाएगा।

Read Also:  BSEB Free Coaching Exam: बिहार नीट-जेईई मुफ्त कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी, 17 सितम्बर से होगा परीक्षा

21 सितम्बर 2023 को जारी होगा रजिस्ट्रेशन कार्ड

आपको बता दें की, Bihar Board Registration Card 2024 वेबसाइट biharboardonline.com पर 21 सितंबर 2023 से अपलोड कर दिया जायेगा। छात्रों का रजिस्ट्रेशन या शुल्क जमा कराने में कोई दिक्कत हो, तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।

वहीं, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स 21 सितंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके बाद 22 सितंबर 2023 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इंटरमीडिएट छात्रों के रजिस्ट्रेशन या शुल्क जमा कराने में कोई दिक्कत हो, तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment