D.El.Ed Entrance Exam Result: बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर 2023 तक जारी किया जाएगा, BSEB चेयरमैन ने बताई तारीख

Bihar School Examination Board डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम12 अक्टूबर से पहले जारी करेगा। यह जानकारी BSEB Patna के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। बीएसईबी सेकंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे जारी होने के बाद बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को है।

उन्होंने बताया कि 5 जून 2023 से 15 जून 2023 तक आयोजित डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट 12 अक्टूबर 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। इसमें 2,44,787 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसके लिए छह शहरों में 53 केंद्र बनाये गये हैं। सबसे अधिक 42 परीक्षा केंद्र पटना में बनाये गये थे।

12 अक्टूबर तक जारी होगा D.El.Ed Entrance Exam Result

Bihar Board के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे अगले सप्ताह जारी किये जायेंगे। रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, डी.एल.एड परिणाम 12 अक्टूबर 2023 या उससे पहले घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि डी.एल.एड दो साल का कोर्स है जिसमें 12वीं में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 30 अंक प्राप्त करने होंगे।

तीन लाख छात्रों ने किया आवेदन

बिहार बोर्ड डी.एल.एड परीक्षा 2023 के लिए लगभग तीन लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बिहार बोर्ड डी.एल.एड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2023 तक चली।

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई 2023 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर देखा जा सकता है।

Read Also:  BSEB DElEd Admission 2023: D.El.Ed प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment