बिहार स्कूल बोर्ड द्वारा डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा के नतीजे अगले सप्ताह 12 अक्टूबर 2023 तक घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में BSEB Patna के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मंगलवार को कहा कि डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे, अगले सप्ताह। D.El.Ed परिणाम 12 अक्टूबर 2023 से पहले या 12 अक्टूबर 2023 तक घोषित किए जाएंगे।
आपको बता दें कि यह Bihar DElEd Entrance Exam 5 जून 2023 से 15 जून 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे वे काफी चिंतित थे क्योंकि अगर उन्हें D.El.Ed में प्रवेश नहीं मिला तो उन्हें किसी अन्य संस्थान में प्रवेश।
Bihar School Examination Board से मिली जानकारी के मुताबिक डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 2.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
12 अक्टूबर से पहले या 12 अक्टूबर 2023 तक घोषित होगा रिजल्ट
इससे कुछ दिन पहले बिहार बोर्ड सूत्रों से जानकारी मिली थी कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे सितंबर के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन BSEB STET Result और अन्य कारणों से बिहार बोर्ड की ओर से D.El.Ed Result 2023 में कुछ देरी हुई है।
बिहार बोर्ड ने राज्य भर के सरकारी और निजी कॉलेजों में 30700 डी.एल.एड सीटों पर प्रवेश के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।
जल्द आएगा रिजल्ट
Bihar Board D.El.Ed Exam 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक चली। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई 2023 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड डी.एल.एड परीक्षा के लिए लगभग तीन लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। D.El.Ed दो साल का कोर्स है, जिसमें 12वीं में न्यूनतम 50% अंक वाले उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हता अंक भी तय कर दिए हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 30 अंक प्राप्त करने होंगे।