Bihar Government Holiday Calendar 2024: बिहार सरकार ने जारी किया 2024 का आधिकारिक कैलेंडर, साल 2024 में मिलेंगी 56 सरकारी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने 2024 के लिए अवकाश कैलेंडर यानी छुट्टियों की सूची को मंजूरी दे दी है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टी की घोषणा की गई है। बिहार सरकार के कैलेंडर 2024 में कुल 56 दिन की छुट्टियां होंगी, जिसमें से रविवार होने के कारण 6 छुट्टियां बर्बाद हो जाएंगी।

Bihar Government Calendar 2024 में, बिहार राजस्व मजिस्ट्रेट न्यायालयों के तहत कुल 15 दिनों की छुट्टी, कुल 20 दिनों की स्वैच्छिक छुट्टी और एनआईए के तहत कुल 21 दिनों की छुट्टी होगी।

Bihar Government Holiday Calendar 2024 Pdf

बिहार कैलेंडर 2024 में सामान्य छुट्टियों की सूची

पर्व (छुट्टी)तारीखदिन
गुरु गोविंद सिंह जयंती17 जनवरी 2024बुधवार
वसंत पंचमी14 फरवरी 2024बुधवार
संत रविदास जयंती24 फरवरी 2024शनिवार
शब ए बारात 26 फरवरी 2024सोमवार
महाशिवरात्रि8 मार्च 2024शुक्रवार
सम्राट अशोक अष्टमी16 अप्रैल 2024मंगलवार
महावीर जयंती21 अप्रैल 2024रविवार
वीर कुंवर सिंह जयंती23 अप्रैल 2024मंगलवार
जानकी नवमी17 मई 2024शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा23 मई 2024गुरुवार
कबीर जयंती22 जून 2024शनिवार
चेहल्लुम 25 अगस्त 2024रविवार
हजरत मोहम्मद साहब जयंती16 सितंबर 2024सोमवार
दुर्गा पूजा सप्तमी10 अक्टूबर 2024गुरुवार
चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज3 नवंबर 2024रविवार

सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट

पर्व (छुट्टी)तारीखदिन
गणतंत्र दिवस26 जनवरी 2024शुक्रवार
बिहार दिवस22 मार्च 2024शुक्रवार
होली26/27 मार्च 2024मंगलवार-बुधवार
गुड फ्राइडे29 मार्च 2024शुक्रवार
ईद उल फितर11 अप्रैल 2024गुरुवार
अंबेडकर जयंती14 अप्रैल 2024रविवार
रामनवमी17 अप्रैल 2024बुधवार
मई दिवस1 मई 2024बुधवार
ईद उल-अजहा बकरीद17 जून 2024सोमवार
मुहर्रम17 जुलाई 2024बुधवार
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त 2024गुरुवार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी26 अगस्त 2024सोमवार
महात्मा गांधी जयंती2 अक्टूबर 2024बुधवार
दुर्गा पूजा11/12 अक्टूबर 2024शुक्रवार-शनिवार
दीपावली31 अक्टूबर 2024गुरुवार
छठ पूजा7/8 नवंबर 2024गुरुवार-शुक्रवार
क्रिसमस25 दिसंबर 2024बुधवार

इनके अलावा, वैकल्पिक और प्रतिबंधित छुट्टियां भी हैं। ऐच्छिक/प्रतिबंधित छुट्टियों की संख्या 20 दिन निर्धारित है। कर्मचारी इन तीन छुट्टियों में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं, इस तरह साल 2024 में सिर्फ 35 छुट्टियां ही आ सकती हैं।

ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाश

पर्व (छुट्टी)तारीखदिन
नव वर्ष1 जनवरी 2024सोमवार
मकर संक्रांति15 जनवरी 2024सोमवार
कर्पूरी ठाकुर जयंती24 जनवरी 2024बुधवार
होलीकादहन24 मार्च 2024रविवार
रमजान का अंतिम जुमा5 अप्रैल 2024शुक्रवार
ईदुल-फित्र (ईद)12 अप्रैल 2024शुक्रवार
अनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती18 जून 2024मंगलवार
ईदुल-जोहा (बकरीद)18 जून 2024मंगलवार
मुहर्रम18 जुलाई 2024गुरुवार
अंतिम श्रावणी19 अगस्त 2024सोमवार
रक्षा बंधन19 अगस्त 2024सोमवार
विश्वकर्मा पूजा17 सितंबर 2024मंगलवार
अनंत चतुर्दशी17 सितंबर 2024मंगलवार
दुर्गा पूजा (कलश स्थापना)3 अक्टूबर 2024गुरुवार
जय प्रकाश नारायण जयंती11 अक्टूबर 2024शुक्रवार
दुर्गा पूजा13 अक्टूबर 2024रविवार
श्री कृष्ण सिंह जयंती21 अक्टूबर 2024सोमवार
छठ पूजा (खरना)6 नवम्बर 2024बुधवार
डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती3 दिसंबर 2024मंगलवार
क्रिसमस ईव24 दिसंबर 2024मंगलवार

अधिकतम 35 दिन की छुट्टी के बारे में समझें

कार्यकारी आदेश के तहत 15 दिनों की सामान्य छुट्टियां दी जानी हैं, जिसमें तीन दिन रविवार हैं। इस प्रकार इसके अंतर्गत केवल 12 छुट्टियाँ थीं। इसी तरह एनआई के तहत घोषित 21 दिनों की छुट्टियों में से एक दिन रविवार है, इसलिए इसकी छुट्टियां केवल 20 दिनों की थीं। ऐसे में दोनों को मिलाकर कुल छुट्टियों की संख्या 12+20=32 दिन हो रही है।

Read Also:  Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड के छात्रों को उपस्थिति में मिलेगी छूट, मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थियों को अटेंडेंस में मिलेगी 15 फीसदी की छूट

इसके अलावा ऐच्छिक/प्रतिबंधित छुट्टियों की संख्या 20 दिन निर्धारित है, जिसमें दो दिन रविवार है। इन छुट्टियों में से किन्हीं तीन छुट्टियों का ही उपयोग पूरे वर्ष में किया जा सकता है। इस तरह कुल छुट्टियों की संख्या 32+3=35 दिन ही हुई।

मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों की तारीख में बदलाव संभव

राज्य सरकार के अधीन सचिवालय विभागों और निदेशालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली लागू है और क्षेत्रीय कार्यालयों (मंडलायुक्तों के कार्यालय, मुख्य अभियंताओं के कार्यालय आदि सहित) में छह दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली लागू है।

चंद्रमा की दृश्यता के आधार पर मुस्लिम त्योहार की छुट्टियों की तारीखें बदल सकती हैं। एनआई अधिनियम के तहत, वार्षिक बैंक खाता बंद करने की छुट्टी हर साल 1 अप्रैल को तय की जाती है।

पहले की तरह रहेंगी स्कूलों की छुट्टियां, आया नया नोटिफिकेशन

बिहार के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 29 अगस्त 2023 को एक आदेश जारी किया गया था। इसके तहत शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में तीज, रक्षाबंधन, जिउतिया की छुट्टियां रद्द कर दी थीं, दुर्गा पूजा, छठ पर मिलने वाली छुट्टियों में भी कटौती की गई। सितंबर से दिसंबर तक पड़ने वाली 23 छुट्टियों को घटाकर 11 कर दिया गया, इसे लेकर बिहार के शिक्षकों में काफी गुस्सा था।

शिक्षकों ने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करने की योजना बनायी थी, शिक्षकों के असंतोष को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से नयी अधिसूचना जारी की गयी। जिसमें कहा गया है कि सरकारी, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जारी अवकाश तालिका को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने संशोधित अवकाश कैलेंडर रद्द कर दिया है।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment