बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। दरअसल, बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
कई जिलों में नये उप विकास आयुक्तों की पोस्टिंग कर दी गयी है, कई सब डिविजनों के एसडीओ भी बदले गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली के डीडीसी चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा का डीडीसी बनाया गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा और आईएएस अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार ने भी कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सुरेश चौधरी को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है। सचिन किशोरी चौधरी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है, उदिता सिंह को नालंदा में बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है, तरणजीत सिंह को पशुपालन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
विशाल राज को उद्योग एवं प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। आरिफ एहसान को नगर विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है, योगेश कुमार सागर को उद्योग विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है, अनिल कुमार को बिहार एड्स समिति का परियोजना निदेशक बनाया गया है, शिखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है।
उज्जवल कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। नरेश झा को कटिहार का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के मंत्री के उप सचिव शशांक शेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
शिव कुमार को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी, विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा, ब्रिजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा, मंत्री विजय चौधरी के सहायक सचिव नवीन को वित्त में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वाणिज्य कर विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग। यह विभाग विजय चौधरी के जिम्मे है।
देखें BAS अधिकारियों के तबादले की सूची


देखें आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची



