Bihar STET Exam 2024 Date: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए STET 2024 की तारीख घोषित, साल में दो बार होगी परीक्षा

Bihar School Examination Board & Bihar STET Exam ने सोमवार को मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 के शेड्यूल के साथ-साथ एसटीईटी और डीएलएड प्रवेश परीक्षा समेत कई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) अगले साल से दो बार आयोजित की जायेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar STET Exam के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर में दोनों एसटीईटी परीक्षाओं की जानकारी दी गयी है। पहला एसटीईटी 1 मार्च 2024 से 20 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 14 दिसंबर 2023 से 28 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। रिजल्ट मई 2024 में जारी किया जाएगा।

जबकि दूसरे एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई 2024 से 11 अगस्त 2024 तक भरे जाएंगे, इसकी परीक्षा 10 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक होगी।

उन्होंने बताया कि कितने विषयों में एसटीईटी होगा इसकी सूची शिक्षा विभाग द्वारा दी जायेगी, इसके अलावा विषयवार रिक्तियां भी जारी की जाएंगी। इसके अनुसार एसटीईटी के लिए विषयवार रिक्तियां जारी की जाएंगी।

अब साल होम दो बार होगा Bihar STET Exam की परीक्षा

जारी कैलेंडर के मुताबिक, बिहार बोर्ड साल 2024 में दो बार Secondary Teacher Eligibility Test (STET) आयोजित करेगा।

समिति द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के अंतर्गत वर्ष 2024 में औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्चतर माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा, 2024, बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीएसएसटीईटी), डी.पी.एड परीक्षा, 2024, डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीतुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला जमुई में वर्ष परीक्षा 2024 एवं नामांकन हेतु डी.एल.एड प्रथम एवं द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 6 मार्च 2024 से

बिहार बोर्ड ने D.El.Ed Joint Entrance Exam 2024 की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा 6 मार्च 2024 से 12 मार्च 2024 तक ली जाएगी।

इसे BSEB Patna के वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल किया गया है, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक भरे जाएंगे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. परीक्षा के बाद 20 मार्च 2024 को आंसर की जारी की जाएगी।

संबंधित उम्मीदवार 25 मार्च 2024 तक आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, रिजल्ट अप्रैल 2024 में जारी किया जाएगा। इसके बाद राज्य के सरकारी और प्राइवेट डी.एल.एड कॉलेजों में मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन होगा। बिहार बोर्ड तीन चरणों में मेरिट लिस्ट जारी करेगा, मेरिट लिस्ट के आधार पर मई से जून तक एडमिशन होंगे। Big Shock to B.ed Teachers in Bihar

ये भी पढ़ें:  BPSC Exam Calendar 2024-25 PDF: बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा सत्र 2024-25 के लिए BPSC का नया एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें कब-कौन सा एग्जाम
WhatsappTelegram
TwitterFacebook
Google NewsBSEB App

Leave a comment