कल जारी होगी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2023, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जारी करने की तारीख की घोषणा कर दिया हैं, जिसके अनुसार कल यानि 8 जनवरी 2023 को बिहार बोर्ड द्वारा दसवीं एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा।

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड मेट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी साथ ही बीएसईबी 10वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 19 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। अब बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद, Bihar Board कल यानि 8 दिसंबर जनवरी को BSEB मेट्रिक एडमिट कार्ड 2023 जारी करने जा रहा है। जो छात्र मैट्रिक परीक्षा में पढ़ रहे हैं वे सभी अपना फाइनल 10वीं परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट से डाउनलोड कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक ली जाएगी। इससे पहले मैट्रिक प्रायोगिक परीक्षा 19 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक होगा। मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड secondry.biharboardonline.com पर 8 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक उपलब्ध रहेंगे।

आपको बता दें की बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2023 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। अतः वार्षिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र तयसीमा के अंदर अपना BSEB 10 admit card 2023 डाउनलोड करलें, अथवा अपने स्कुल/कॉलेज से जाकर प्राप्त करलें। ताकि उन्हें बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़ें।

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का शिड्यूल

तिथि        प्रथम पाली    द्वितीय पाली 
14 फरवरी    गणित        गणित 
15 फरवरी    विज्ञान        विज्ञान 
16 फरवरी    सामाजिक विज्ञान    सामाजिक विज्ञान 
17 फरवरी    अंग्रेजी        अंग्रेजी 
20 फरवरी    मातृभाषा        मातृभाषा 
21 फरवरी    द्वितीय भारतीय भाषा    द्वितीय भारतीय भाषा
22 फरवरी    एच्छिक विषय    एच्छिक विषय

8 जनवरी 2023 को जारी होगी BSEB 10वीं एडमिट कार्ड 2023

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं क्लास परीक्षा डेटशीट 2023 जारी कर दी है। बता दें कि जो छात्र 10वीं की परीक्षा देंगे उन्हें बता दें कि 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 22 फरवरी 2023 को खत्म होगी।

जिसके लिए फाइनल परीक्षा से पहले बिहार बोर्ड दसवीं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन होगा, जो 19 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 के बीच स्कुल/कॉलेज अपने अनुसार अलग अलग दिनांकों में बिहार बोर्ड 10 प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती हैं की, बिहार बोर्ड मैट्रिक प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले अपने स्कुल/कॉलेज में जाकर वहां आयोजित होने वाले प्रैक्टिकल परीक्षा के तिथि के बारे में जरूर जानलें।

Read Also:  BSEB Inter Exam Form 2024 Apply: बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा का फॉर्म का ये है आखरी तारीख , ऐसे करें आवेदन
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

2 thoughts on “कल जारी होगी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2023, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड”

Leave a comment