BSEB 12th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते में होगी जारी, ये रहा लेटेस्ट अपडेट

हर साल की भांति इस साल भी बिहार बोर्ड 12 रिजल्ट 2023 देशभर में सबसे पहले जारी किया जा जायेगा। बिहार बोर्ड समय पर काम पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। मिडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड बारवीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन आज यानि 13 मार्च से शुरू होगा और ये निर्धारित 16 मार्च 2023 तक चलेगा।

आपको बता दें की बिहार बोर्ड युद्धस्तर पर BSEB 12th Result 2023 तैयार करने में लगा हुआ है। इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉप टेन टॉपर्स का वेरिफिकेशन होगा। जिसके तुरंत बाद Bihar Board 12th Result 2023 घोषित कर दिया जायेगा।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना Bihar Board Inter Result 2023 देख सकते हैं। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर पर नजर रखें, क्यूंकि रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से की जाएगी।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 18 मार्च 2023 को जारी होने की संभावना

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्‍मीदवारों का रिजल्‍ट का इंतजार अब जल्‍द खत्‍म होने वाला है। Bihar School Examination Board इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के BSEB 12 Result 2023 इसी सप्‍ताह में जारी कर सकता है।

बता दें कि वर्ष 2022 में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट 16 मार्च 2022 को जारी कर दिए गए थे।

लेकिन इस वर्ष टॉपर्स वेरिफिकेशन कार्य 16 मार्च 2023 तक चलने के वजह से पूरी संभावना बन रही हैं की, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्‍ट 2023 को 18 मार्च 2023 तक जारी कर दिया जायेगा। हालाँकि अभी तक बिहार बोर्ड द्वारा किसी भी तरह का आधिकारिक सुचना नहीं दी गयी हैं।

बिहार बोर्ड बारवीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन आज से शुरू

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में कुल 13 लाख 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टॉपर्स का वेरिफिकेशन बिहार बोर्ड ऑफिस में किया जाएगा।

बिहार बोर्ड द्वारा 13 मार्च को सभी टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। एक्सपर्ट कमेटी के सामने सभी का इंटरव्यू लिया जाएगा। सत्यापन के दौरान ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव और हैंडराइटिंग मैचिंग की जाएगी। इंटर का रिजल्ट 18 मार्च 2023 को जारी होने की संभावना है।

18 मार्च 2023 है रिजल्‍ट की संभावित तिथि

जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियों के मूल्‍यांकन का खत्म कर चूका है। एवं बिहार बोर्ड मार्च के तीसरे सप्‍ताह में टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रतिक्रिया सम्पन कर अनुमानित 18 मार्च 2023 को Bihar Board 12 Class Result 2023 जारी कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक छात्रों को अपना Bihar Board Intermediate Result 2023 इसी सप्‍ताह में मिल सकता है। बता दें कि बोर्ड ने अभी तक Bihar Inter Result 2023 Date और टाइम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। छात्रों को biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर अपना रिजल्‍ट चेक करना होगा।

Read Also:  Bihar Government Holiday Calendar 2024: बिहार सरकार ने जारी किया 2024 का आधिकारिक कैलेंडर, साल 2024 में मिलेंगी 56 सरकारी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

जल्द होगा बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 जारी

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट के लिए जारी होने वाले हैं। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट 2023 जारी होने की सूचना जल्द ही BSEB Patna दे देगा। बोर्ड समय औऱ तारीख की जानकारी जारी कर देगा।

जिसके बाद उम्मीदवारों को Bihar Board Official Website पर जाना होगा। बता दें कि बीएसईबी बोर्ड परीक्षा परिणामों की तारीख और समय के बारे में अपने सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से एक सार्वजनिक घोषणा करेगा।

13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को इंटर रिजल्ट का इंतजार

बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल बिहार इंटर परीक्षा के लिए 13.18 लाख स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

1 thought on “BSEB 12th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते में होगी जारी, ये रहा लेटेस्ट अपडेट”

Leave a comment