बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा वर्ष 2023 में होने वाली इंटर परीक्षा टाइम टेबल 2023 दिनांक 9 दिसंबर 2022 को घोषित कर दिया गया हैं। बीएसईबी 12वीं परीक्षा 1 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। अगले वर्ष फाइनल बारवीं 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र बिहार बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2023 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
हम आपको बता दें की बिहार बोर्ड 12 की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक होगी। फाइनल परीक्षा कुल तीन घंटे की होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त ऑफ टाइम दिया जाएगा। ऑफ टाइम के दौरान छात्र प्रश्न पत्र पढ़ सकते हैं, साथ ही आपको बता दें की इस दौरान परीक्षार्थी उत्तर नहीं लिख सकते हैं।
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 के बीच होंगी।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2023
Dates | 1st Shift (9:30 am to 12:45 pm) | 2nd Shift (1:45 to 5:00 pm) |
February 1, 2023 | 121 – Mathematics (I.Sc)327 – Mathematics (I.A) | 306/331 – Hindi (I.A)401 – Hindi (Voc) |
February 2, 2023 | 117 – Physics (I.Sc)301 – N.R.B (Only in old pattern) | 305/330 – English (I.A)403 – English (Voc) |
February 3, 2023 | 118 – Chemistry (I.Sc)302- M.B. Alternative English, 303- M.B. Urdu, 304- M.B. Maithili (Only in old pattern) | 323 – Geography (I.A)402 – Foundation Course (Voc) |
February 4, 2023 | 105/124 – English (I.Sc)205/223 – English (I.com) | 321 – History (I.A)Elective Subject Trade Paper – I [from subcode 404 to 430] (Vocational) |
February 6, 2023 | 119 – Biology (I.Sc) | 322 – Political Science (I.A)217 – Business Studies (I.com) |
February 7, 2023 | 106/125 – Hindi (I.Sc)206/224 – Hindi (I.com) | 326 – Economics (I.A)219 – Economics (I.com) |
February 8, 2023 | Language Subject (I.A, I.Sc, I.com, Voc) | 324 – Psychology (I.A)218 – Entrepreneurship (I.com) |
February 9, 2023 | 318 – Music (I.A)120 – Agriculture (I.Sc) | 319 – Home Science (I.A)Elective Subject Trade Paper – II [from subject code 431 to 457] (Vocational) |
February 10, 2023 | 325 – Sociology (I.A)220 – Accountancy (I.com) | Computer Science (I.Sc, I.Com, I.A), Multi-Media and Web Technology (I.Sc, I.Com, I.A), Yoga and Physical Education (I.A)Vocational: 485- Physics, 486 Chemistry, 487- Biology, 488- Mathematics, 489 -Agriculture, 490- Business Study, 491-Accountancy, 492- Entrepreneurship, 493- History, 494- Political Science, 495 – Sociology, 496- Economics, 497 – Psychology, 498- Home Science, 499- Geography, 500- Music, 501- Philosophy, 502- Yoga & Phy. Education |
February 11, 2023 | Additional Subject | 320 – Philosophy (I.A) |
बिहार बोर्ड 2023 परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा शुरू होने के 1/2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।
- परीक्षा के समय एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है।
- बिहार बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र पढ़ने का समय दिया जाता है।
- नेत्रहीन और विकलांग छात्र जो लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें परीक्षा समिति द्वारा एक मुंशी रखने की अनुमति है।
- लिखने में असमर्थ नेत्रहीन एवं विकलांग छात्रों को निर्धारित समय से 30 मिनट अधिक समय देने का प्रावधान है।
- नेत्रहीन छात्रों को गणित की जगह गृह विज्ञान और विज्ञान की जगह संगीत लेना होगा।
बिहार बोर्ड फाइनल एडमिट कार्ड कब मिलेगी?
बिहार बोर्ड से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। फाइनल परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। छात्र अपना प्रवेश पत्र अपने स्कूल/कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होती हैं। छात्र अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषय कोड आदि एडमिट कार्ड से प्राप्त कर सकते हैं।