बिहार बोर्ड पिछले कुछ वर्षों में अन्य राज्यों की तुलना में परीक्षाएं आयोजित करता रहा है, और देशभर में सबसे पहले बोर्ड परिणाम घोषित करता रहा है। इस साल 2023 में भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड यूपी, एमपी, सीबीएसई सहित अन्य से पहले रिजल्ट घोषित कर देगा।
दरअसल, इस समय सीबीएसई, यूपी और अन्य इस समय 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं करा रहे हैं। वहीं, Bihar School Examination Board की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 आयोजित हो चुकी हैं। और, दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित कर दी गयी हैं।
बिहार बोर्ड सबसे पहले घोषित करेगा रिजल्ट
इसके अलावा 24 फरवरी 2023 से BSEB 12th Exam 2023 के कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य भी अब शुरू हो चूका हैं, जो की निर्धारित 5 मार्च 2023 तक खत्म करने के लिए निर्धारित हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड मार्च महीने में ही Bihar Board Inter Result 2023 के नतीजे घोषित कर सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट इस मार्च महीने के अंत तक यानी मार्च महीने के तीसरे हफ्ते से मार्च के अंतिम हफ्ते तक BSEB 12th Result 2023 जारी होने की पूरी उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को BSEB Official Website biharboardonline.com पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
हालांकि, इंटरमीडिएट के छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।
इन तारीखों में आयोजित हुई 12वीं, 10वीं परीक्षाएं
BSEB Patna कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गयी थी। जबकि, बीएसईबी कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक एवं कक्षा 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं।