BSEB Class 12 Result 2023 जल्द जारी होने की उम्मीद, ऐसे कर पाएंगे चेक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी कक्षा 12 का परिणाम 2023 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। इस साल, कला, विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। हालांकि अभी तक 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आधिकारिक अधिकारियों ने बीएसईबी कक्षा 12 की अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है। हालांकि, अब 12वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट bsebresult.in पर चेक करते रहें।

अगर आप भी इस बार बिहार बोर्ड 12वीं का एग्जाम दिए है, और रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि 12वीं की कॉपी का मूल्यांकन खत्म हो चूका हैं, और और अब बहुत जल्द ही टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू होने वाला है। इसके मद्देनजर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट Bihar Board 12th Result 2023 जल्द जारी किया जा सकता हैं।

इस दिन आएगा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट

जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम (Bihar Board 12th Result 2023) 15 मार्च 2023 तक जारी होने की संभावना बन रही है। माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट BSEB 12th Result 2023 होली के बाद ही जारी किया जाएगा।

बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट onlinebseb.in या biharboardonline.bihar.gov.in में से किसी पर भी चेक किया जा सकेगा।

बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं के पेपर का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023को शुरू कर दिया गया था, और बिहार बोर्ड 12वीं के पेपर की मूल्यांकन प्रक्रिया 5 मार्च 2023 तक सम्पन हो चूका हैं।

और टॉपर्स सत्यापन भी आजकल में शुरू होने वाला हैं। इसको देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 मार्च 2023 तक बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट BSEB 12th Result 2023 जारी कर दिया जायेगा।

बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2023 दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी।

बीएसईबी 12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है ‘बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2023 परिणाम’।
  • एक नई विंडो खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • सफलतापूर्वक क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद, परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आप परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट ले सकते हैं।

एसएमएस से करें इंटर का रिजल्ट चेक

परिणाम घोषित होने के बाद, आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं पास छात्र ग्रेजुएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। जल्दी से परिणाम प्राप्त करने का एक आसान तरीका- सबसे पहले मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें। एक संदेश टाइप करें: ‘BIHAR12 <स्पेस> रोल-नंबर’ और इसे नंबर: 56263 पर भेजें। जिसके बाद आपको परिणाम मिल जाएगा।

Read Also:  बिहार बोर्ड देगा NEET और JEE के लिए फ्री कोचिंग, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन…
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment