बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा खत्म हो गयी हैं, साथ में ही BSEB बारवीं परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी 24 फरवरी 2023 से शुरू हो गया हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च के तीसरे हफ्ते तक घोषित होने की उम्मीद है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद बीएसईबी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार BSEB Official Website आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। कॉम। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष, आनंद किशोर ने प्रेस मीट में बोलते हुए सूचित किया है कि बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2023 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस दिन आ सकता है 12वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड की 12वीं यानी इंटर और 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं।
Bihar School Examination Board परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब छात्र बेसब्री से BSEB Exam Result 2023 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि बिहार बोर्ड द्वारा BSEB 12th Result 2023 और BSEB 10th Result 2023 कक्षा के नतीजे मार्च में जारी किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharbooardonline.com पर जाकर अपना Bihar Board Result 2023 देख सकेंगे।
आनंद किशोर के मुताबिक मैट्रिक और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है, इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 24 फरवरी 2023 से शुरू हो चूका हैं, जोकि 5 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जिसके बाद सभी विषयों के अंक रिजल्ट शीट पर अपलोड किए जाएंगे। मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन की बात करें तो 1 मार्च 2023 से 12 मार्च 2023 के बीच मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि मैट्रिक और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में करीब 300 केंद्र बनाए गए हैं।
बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने ये दिया अपडेट
बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों कक्षाओं के लिए करीब 4 हजार चेकर्स नियुक्त किए गए हैं, ताकि छात्रों के अंक कंप्यूटर शीट पर ठीक से प्रदर्शित हो सकें। ये चेकर्स कॉपियों की संख्या और शीट की संख्या से मेल खाएंगे। 10वीं और 12वीं का फाइनल रिजल्ट चेकर द्वारा नंबर स्वीकृत होने के बाद ही तैयार किया जाएगा।
BSEB Patna अध्यक्ष के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट मार्च के तीसरे से आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। जबकि बोर्ड द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसके अलावा बता दें कि पिछले 3 सालों से बिहार बोर्ड द्वारा ही पूरे देश में सबसे पहले बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।
कॉपियां जांचने के लिए इतने केंद्र बनाए गए हैं
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हुई है और 5 मार्च को समाप्त होगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से शुरू होगी और 12 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कॉपियों की जांच के दौरान लिया गया। इस संबंध में दिशानिर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। वहीं बीच में होली है तो उसे लेकर भी बीसीईबी ने जानकारी दी है।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य में होली की छुट्टियों के दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित नहीं की जाएगी। बीएसईबी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।
कुल 69,44,777 कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और 96,63,774 कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन किया जाए। मूल्यांकन बोर्ड के अधिकारी करेंगे। 12वीं और 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 123 और 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
Hi, my name is Vivek Kumar Ray please send me on the all information and updates
Please send me on the all information and updates