BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए छात्रों को करना पड़ सकता है इंतजार, जाने वजह

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 द्वारा मार्च महीने में ही जारी किया जायेगा, लेकिन खबरों की माने तो BSEB 12th Result 2023 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे छात्रों को और इंतजार करना पड़ सकता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो कुछ कॉपियों का मूल्यांकन पूर्ण न होने के वजह से अभी तक बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रतिक्रिया शुरू नहीं हो रही हैं।

इससे पहले बिहार बोर्ड द्वारा 24 फरवरी 2023 से बारहवीं कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया है, जिसे 5 मार्च 2023 को पूरा किया जाना था। लेकिन खबरों की माने तो होली के अवसर पर अवकाश होने के कारण कुछ कॉपियां समय पर मूल्यांकन नहीं हो सका, जिससे टॉपर्स का सत्यापन शुरू होने में समय लग रहा है।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 12 मार्च 2023 तक होगा। जिसके बाद Bihar Board 12th Result 2023 जल्द जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से BSEB Inter Result 20 मार्च 2023 तक जारी किया जाएगा। Bihar Board Intermediate Result चेक करने के लिए रोल नंबर, और रॉल कोड़ की जरूरत पड़ेगी।

इस वजह से हो रहा हैं लेट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 15 मार्च 2023 तक जारी किया जा सकता है। और अगर हम रिपोर्ट्स की माने तो बिहार बोर्ड द्वारा किसी भी परिस्थिति में 15 मार्च से पहले BSEB Inter Class Result जारी नहीं किया जाएगा।

क्योंकि कॉपियों का मूल्यांकन 12 मार्च 2023 तक किया जाएगा, इसके बाद मार्क्स बोर्ड द्वारा परिणाम पत्रक पर रखा जाएगा। इस काम में कम से कम 5 दिन लगेंगे। वहीं, इसके बाद बोर्ड द्वारा टॉपर्स का इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

टॉपर्स के इंटरव्यू में भी कम से कम 2 दिन का समय लगेगा। ऐसे में रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच ही जारी किया जाएगा।

हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक BSEB Class 12 Result 2023 जारी करने को लेकर कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर BSEB Official Website चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।

बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स का होगा इंटरव्यू

बिहार बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद टॉपर्स का साक्षात्कार लिया जाएगा। हालांकि बीएसईबी ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Read Also:  Bihar STET Application Form 2023 Registration Link Steps to Follow, Fee, Dates
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment